फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक की वार्षिक परीक्षाएं 14 मार्च से, प्रश्नपत्र आए

Tue, 16 Feb 2016 08:58 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में 14 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं होंगी। इसकी विभाग द्वारा तैयारियां की जा रहीं हैं। परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र आ गए हैं। बीएसए का कहना है कि परीक्षाएं ठीक से संपंन कराने को सचल दल भी गठित होंगे।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा। सो 14 मार्च से बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं कराने की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र आ गए हैं। कक्षा पांच और आठ की बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। उनकी उत्तर पुस्तिकाएं भी न्याय पंचायत और बीआरसी पर जांची जाएंगी। परीक्षाएं विधिवत रूप से संचालित कराने को सचल दल भी गठित किए जाएंगे इसकी तैयारी चल रही है। बीएसए ने कहा कि विद्यालयों में कोर्स को पूरा कराने के साथ ही रिवीजन भी कराने के निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षाधिकारियों को भी परीक्षा से संबंधित निर्देश दिए गए हैं। परीक्षाएं 21 मार्च तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें