फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में 45.8 फीसदी वोट ही पड़े

Fri, 03 Feb 2017 11:21 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में 45.8 फीसदी वोट ही पड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बरेली मुरादाबाद स्नातक खंड के लिए विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के मतदान में स्नातक वोटरों ने कोई उत्साह नहीं दिखाया। शुक्रवार को जिले में सिर्फ 45.8 फीसदी ही मतदान हुआ। जिले में बनाए गए 25 बूथों पर 14732 में से महज 6486 वोटरों ने ही मतदान किया। सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम किया गया था। मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे, जिनकी निगरानी में वोट पड़े।
विज्ञापन

शहर में नगर पालिका परिषद एवं राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए पोलिंग बूथों सहित अन्य सभी बूथों पर आठ बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह आठ से 10 बजे तक करीब 5.6 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे तक 15.14 फीसदी, दो बजे तक 29 फीसदी और शाम चार बजे तक 45.8 फीसदी मतदान किया गया। उसावां ब्लाक क्षेत्र के स्नातक वोटरों के लिये ब्लाक के सभागार को बूथ  बनाया गया था, जहां अपराह्न 12 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान  हुआ। शाम चार बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हुआ। 321 कुल वोटर थे, जिनमें से 160 ने अपने मत का प्रयोग किया, मतदान के दौरान एडीएम और एसपी सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस्लामनगर ब्लॉक पर 58.78 फीसदी मतदान हुआ। कुल 1104 मतदाताओं में से 649 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें