फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : भाजपा में नेताओं की भीड़, तीन पर्चे बिके

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में स्थिति नामांकन कक्ष। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। एमएलसी चुनाव में भाजपा के लिए फिर मुसीबत पैदा होने के आसार हैं। शनिवार को भी पार्टी से जुड़े पांच नेताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें टिकट का आवेदन सौंपा। वहीं कलक्ट्रेट में तीन पर्चे और बिके।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के साथ-साथ एमएलसी चुनाव ने सरगर्मी को और बढ़ा दिया है। चार फरवरी को अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवारों ने पर्चों की खरीद शुरू कर दी है। शुक्रवार को दो पर्चों की खरीद हुई थी। वहीं शनिवार को भाजपा से दावेदार बताकर दहगवां निवासी सुभाष चंद्र व जवाहरपुरी निवासी गौरव सक्सेना ने आवेदन पत्र लिए। वहीं गरीब बेरोजगार विकास पार्टी का प्रत्याशी बताकर बरीपुरा के सचिन ने पर्चा खरीदा। 11 फरवरी को नामांकन कराने का आखिरी दिन है। 16 फरवरी को नाम वापसी होगी। उसके बाद तीन मार्च को मतदान होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को उम्मीदवारों द्वारा नामांकन कराया जा सकता है।
दहगवां निवासी सुभाष चंद्र नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता के परिवार से जुड़े हैं और दहगवां के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता से शनिवार को दातागंज निवासी भाजपा नेता राजीव कुमार सिंह राजू, ब्राह्मण समाज के शैलेश पाठक, बिल्सी चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, समरेर ब्लॉक प्रमुख के पति धीरज सक्सेना व दातागंज के चेयरमैन आकाश वर्मा ने मुलाकात की। सभी ने उन्हें अपने आवेदन दिए। यह सभी लोग पार्टी से एमएलसी का टिकट मिलने की आस जता रहे हैं। जिलाध्यक्ष का कहना है कि वह हाईकमान को यह आवेदन भेज देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें