फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने संभाली प्रचार की कमान

Fri, 27 Mar 2015 11:41 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी फातिमा रजा का चुनावी संपर्क अब तेज हो गया है। उनके लिए विधायक आबिद रजा भी विभिन्न वर्गों में संपर्क कर माहौल बनाने में लगे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को शिक्षकों के बीच जाकर अपनी योजनाएं रखीं।
विज्ञापन

एसके इंटर कॉलेज में हुई माध्यमिक शिक्षकों की गोष्ठी में मुख्य अतिथि शहर विधायक आबिद रजा को फू लमालाओं से लाद दिया गया। प्रधानाचार्य सुषमा कथूरिया ने कहा कि हर व्यक्ति को सुख-चैन की रोटी चाहिए। यह विकास से ही संभव है। अध्यक्षता कर रहे गुलफाम सिंह यादव ने कहा, बदायूं की पहचान पिछड़े जिले से होती थी, मगर अब बुरे दिन खत्म होने वाले हैं। सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने कहा जिस शहर के शिक्षकों को विकास की चिंता हो, तो राजनेता कर्तव्य से भटक नहीं सकता। पूर्व शिक्षक ओमशंकर शर्मा ने विकास को ही चुनाव का मुद्दा बताया। मुख्य अतिथि रजा ने कहा कि जिस दिन चेयरमैन फातिमा रजा बनेंगी, तो वोट का कर्ज विकास करके चुकाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य खिजर अमहद, देशराज सिंह,  शैलेंद्र अग्रवाल, आलोक पाठक, सुनील, गीता राज, पूनम नारंग, नीलम गेरा, सत्यपाल सिंह यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव राज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें