फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विधायक महेश चंद्र ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर विधायक व पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने ग्राम पंचायत नरखेड़ा में सीसी रोड कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बिनावर की अनुसूचित जाति बस्ती में अंत्येष्टि स्थल और मुख्य हाईवे पर सामुदायिक शौचालय भी जनता को समर्पित किया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि बदायूं विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग को अंतिम संस्कार में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए अंत्येष्टि स्थल बनवाया गया है। वहीं, हाईवे पर यात्रियों और कांवड़ियों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण कराया गया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि अब प्रदेश अपराध मुक्त हो चुका है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें