दहगवां में रोड का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक महेश चंद्र गुप्ता
दहगवां। लोक निर्माण विभाग ने दहगवां से नदायल होकर भवानीपुर खैरू तक सीसी रोड की स्वीकृति दी है। इस बीच कस्बे में मुख्य मार्ग कल्लू दादा की आढ़त से पुलिस चौकी तक सीसी रोड के निर्माण का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर किया है।
बदायूं- मेरठ हाईवे से जुड़े कस्बे के मुख्य मार्ग कल्लू दादा की आढ़त से पुलिस चौकी तक आठ सौ मीटर की सीसी सड़क बननी है। इस सड़क के निर्माण पर 1.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी धनराशि आ चुकी है। रविवार को इसके निर्माण का शुभारंभ विधायक ने किया। विधायक ने कहा कि सड़क का निर्माण होने के बाद लोगों को गड्ढे से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि दहगवां को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इसके अलावा दहगवां नगर पंचायत से नदायल होकर गांव भवानीपुर खैरू तक सीसी रोड के लिए 2.58 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता,नरेश चन्द्र गुप्ता, युवा नेता नमित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, एके कुरैशी रिजवान सैफी आदि मौजूद रहे।