फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उत्तम व्यवहार से मनुष्य बन सकता से श्रेष्ठ

विज्ञापन
गुधनी में आयोजित यज्ञ में हिस्सा लेते आर्य समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में रविवार को आर्य समाज की ओर से साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। यहां स्वामी वेदानंद ने यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञोपरान्त वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि समाज नेतृत्व चाहता है। नेतृत्व करने वाला नेता होता है, नेता जितना सदाचारी, ईमानदार व अनुशासित होता है। समाज उतना ही उत्तम होता है। स्वामी विनोदानंद ने कहा कि उत्तम व्यवहार ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है। जो लोग केवल अपने स्वार्थ के लिए ही जीते हैं, वह पशुओं से भी निम्न श्रेणी के होते हैं। मनुष्य शरीर पाकर परोपकार न किया तो समझो जीवन व्यर्थ कर दिया। इस मौके पर अनिल कुमार सक्सेना, राकेश आर्य, रक्षा आर्य और आर्य संस्कार शाला के बच्चे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें