उझानी। शादी से पहले लापता किशोरी सोमवार सुबह लौट आई। घर जाने की वजाय वह कोतवाली पहुंची और प्रेमी को लेकर चुप्पी साध ली। इसे लेकर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।
15 वर्षीय किशोरी की मां ने दो दिन पहले ही गांव के ही निवासी कन्हैया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने की भनक लगते ही वह कोतवाली पहुंची। अपने और परिवार के बारे में पुलिस कर्मियों को अवगत कराने के बाद उसने प्रेमी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। इसकी भनक लगते ही किशोरी की मां समेत परिवार के अन्य लोग भी कोतवाली पहुंचे। किशोरी की अगले महीना बारात आनी थी, लेकिन इससे पहले ही वह लापता हो गई। आरोप है कि वह अपने साथ जेवरात और नकदी समेट ले गई थी। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि किशोरी से आरोपी के बारे में जानकारी की गई है। मेडिकल के बाद ही उसे बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की दिशा तय होगी। संवाद
एक और किशोरी लापता, खोजबीन शुरू
- उझानी निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय बेटी तीन दिन पहले घर से लापता हो गई। किशोरी के पिता ने पड़ोसी मोहल्ले के निवासी आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह किशोरी को बहला कर कहीं ले गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।