बरेली के सिंधुनगर निवासी हिमांशु थोक कपड़ा व्यापारी हैं। गुरुवार को वह कार से पेमेंट लेने बदायूं आए थे। शाम करीब पांच बजे लौटते समय मलगांव रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से आए बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगा दी और तमंचा दिखाकर कार रुकवा ली। इसके बाद आरोपी रुपये लूटकर भाग निकले।
बदायूं में गुरुवार को बरेली हाईवे पर बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी की कार को रुकवाकर लुटेरे साढ़े आठ लाख रुपये लेकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बरेली के सिंधुनगर निवासी हिमांशु थोक कपड़ा व्यापारी हैं। गुरुवार को वह अपनी कार से पेमेंट लेने बदायूं आए थे। शाम करीब पांच बजे कार से बरेली लौट रहे थे। इसी दौरान मलगांव रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से आए बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगा दी और तमंचा दिखाकर कार रुकवा ली।
आगे शीशे में तमंचे की बट मारी। इसके बाद व्यापारी और ड्राइवर आशीष को गन प्वाइंट पर लेकर उनसे साढ़े आठ लाख रुपये लूटकर भाग गए। वहीं मामले को लेकर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।