फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान में प्रथम चरण के नामांकन का ब्योरा गड़बड़ाया

Wed, 18 Nov 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
आरओ की फिगर से अलग कंप्यूटर फीडिंग
विज्ञापन



सहसवान के आरओ की माने तो प्रधान पद के लिए उनके यहां पहले दिन 528 और दूसरे दिन 291 ने नामांकन कराया। उनके पास नामांकन पत्रों के हिसाब से कुल 819 नामांकन पत्र हैं। कंप्यूटर फीडिंग में सात अधिक 826 नामांकन पत्रों की फीडिंग हो गई है। इस मसले का समाधान कल आखिरी दिप पर्चों की जांच में समाधान हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि सदस्य पदों के लिए पहले दिन 30 और दूसरे दिन 1487 पर्चे दाखिल हुए। इस प्रकार कुल 1517 लोगों ने सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके बावजूद कई ग्राम पंचायत के सदस्य पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन


131 ग्रापं सदस्यों के पद खाली रह गए
इस्लामनगर। ब्लाक क्षेत्र में 66 प्रधान पदों को पहले दिन 333 और दूसरे दिन 254 कुल 587 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। आरओ आएन वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों के 792 सदस्य पदों पर 948 पर्चे दाखिल किए गए। इसमें 418 निर्विरोध हो गए। बावजूद इसके 131 पदों पर किसी ने नामांकन तक नहीं कराया। इनके लिए दोबारा चुनाव कराना पड़ेगा।  

खाली पदों का हिसाब लगना शेष
दहगवां। आरओ एके यादव ने बताया कि प्रधान पद के लिए पहले दिन 382 और दूसरे दिन 214 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इस प्रकार कुल 596 ग्राम प्रधान पद के नामांकन हुए हैं। 1243 सदस्यों ने नामांकन कराया। बावजूद अभी भी ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन


आज से शुुरू होगा दूसरे चरण का नामांकन
बदायूं। दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन 19 और 20 नवंबर को सुबह 8.00 से शाम 4.00 बजे तक होगा। इसके लिए चार ब्लाक सालारपुर, जगत, उझानी और कादरचौक में नामांकन होगा। इसके लिए इन चारों ब्लाकों में नामांकन के लिए तैयारी कर ली गई हैं।
यहां बता दें कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए तीन ब्लाक दहगवां, सहसवान और इस्लामनगर में नामांकन पत्रों की जांच का अंतिम दिन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें