फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान को लेकर कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन

Wed, 18 Nov 2015 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल से किसानों की समस्याएं निस्तारित कराने की मांग
विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष साजिद अली ने नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं और किसानों ने मालवीय आवास पर धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक किसानों को गन्ने बकाए की धनराशि नहीं मिली है। साथ ही इस सत्र में चीनी मिल का संचालन होना अभी तक तक तय नहीं हो पाया। कहा कि सूखा और ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों की समस्याओं की ओर केंद्र और राज्य सरकारें ध्यान नहीं दे रही है। इससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। प्रदेश सचिव सैयद आजम अली ने कहा कि दोनों सरकारों की नीतियों की वजह से जनता त्राहिमाम कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में अमलेश पाठक, असरार अहमद, प्रेमपाल शर्मा, इगलास, फूल खान, हुलासीराम जाटव, प्रेमशंकर त्रिपाठी, केशवराम वर्मा, कलक्टर सिंह राठौर, जगदीश प्रसाद शर्मा, लड्डन खां, लटूरी सिंह, बद्रीप्रसाद, रामविलास, तोताराम, प्रेम प्रकाश पांडेय मोनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें