फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाबालिग छात्रों ने की ऐसी हरकत, स्कूल की शिक्षिका रह गई हैरान, मामला पहुंचा थाने

Tue, 10 Oct 2023 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं के दो छात्रों ने शिक्षिका को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तब पता चला है कि छात्रों ने शिक्षिका को बदनाम करने का प्रयास किया है। उनके बारे में गलत-गलत बातें लिखीं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में दो नाबालिग छात्रों ने स्कूल की शिक्षिका को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन की तो दोनों छात्र पकड़े गए। दोनों ने कबूल किया है कि उन्होंने फर्जी आईडी बनाकर शिक्षिका के संबंध में पोस्ट की थी। शिक्षिका ने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। 

विज्ञापन


यह मामला सिविल लाइंस क्षेत्र के एक स्कूल का है। दोनों छात्र कक्षा 11वीं में पढ़ते हैं। एक की उम्र 17 साल और दूसरा 16 साल का है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर करीब 10-15 दिन पहले स्कूल की शिक्षिका को लेकर पोस्ट की थी, जिसमें आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। उस वक्त शिक्षिका को पता नहीं चला कि पोस्ट करने वाले कौन हैं। 

शिक्षिका ने अज्ञात के खिलाफ दी थी तहरीर 
शिक्षिका ने सिविल लाइंस थाने आकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी, जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। जब थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पूरी जानकारी जुटाई तो पता चला कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले उसी विद्यालय के छात्र हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: अशरफ का साला सद्दाम बरेली से बदायूं जेल में शिफ्ट, आतिन को रामपुर भेजा गया; इसलिए हुई ये कार्रवाई
 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को एक छात्र को उसके परिवारवालों के साथ थाने बुलाया जबकि दूसरे छात्र को विद्यालय के अध्यापक ही पकड़ लाए। इसके माता-पिता नहीं है। वह अपने ताऊ के साथ रहता है। शिक्षिका भी कई अध्यापकों के साथ थाने पहुंच गई। कई घंटे तक इस संबंध में बातचीत चलती रही। 

एक छात्र के पिता हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे लेकिन शिक्षिका मानने को तैयार नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि अभी जानकारी की जा रही है। बाद में कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें