पुलिस ने मंगलवार को एक छात्र को उसके परिवारवालों के साथ थाने बुलाया जबकि दूसरे छात्र को विद्यालय के अध्यापक ही पकड़ लाए। इसके माता-पिता नहीं है। वह अपने ताऊ के साथ रहता है। शिक्षिका भी कई अध्यापकों के साथ थाने पहुंच गई। कई घंटे तक इस संबंध में बातचीत चलती रही।
एक छात्र के पिता हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे लेकिन शिक्षिका मानने को तैयार नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि अभी जानकारी की जा रही है। बाद में कार्रवाई की जाएगी।