सोमवार सुबह प्रेमिका की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वाले उसका शव घर ले आए और बिना पुलिस को सूचना दिए दोपहर में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक का बरेली के एक निजी अस्पताल में अब भी इलाज चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। इतनी सूचना जरूर मिली है कि किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई, और परिवार वालों ने चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।