फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रभारी मंत्री बोले- बदायूं में 12 साल में विभिन्न योजनाओं खर्च हुई 11346 करोड़ की धनराशि

Sat, 13 Jun 2026 04:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

जिले के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार ने बताया कि बीते 12 साल में बदायूं जनपद में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर कुल 11346 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने शनिवार को एक मीडिया संवाद में यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री अरुण कुमार ने की प्रेसवार्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के प्रभारी मंत्री एवं वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे हो गए। नरेंद्र मोदी के निरंतर सेवा से भारत की अर्थव्यवस्था में बेतहाशा ग्रोथ हुई है और भारत ने विदेशों में भी अपनी साख बढ़ाई है। 

विज्ञापन




शनिवार दोपहर कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में आयोजित मीडिया संवाद में डॉ अरुण कुमार ने कहा कि बदायूं जनपद में बीते 12 साल में विभिन्न योजनाओं पर 2118 करोड़ दो लाख 81 हजार रुपये व्यय किए गए। अन्य निर्माण कार्यों पर 1167 करोड़ 85 लाख 32 हजार रुपये व्यय किए गए। इसके साथ विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं में 8031 करोड़ 2 लाख 98 हजार रुपये खर्च कर हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया है। 
विज्ञापन


मंत्री ने गिनाए विकास कार्य 
डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि बदायूं जनपद की छह विधानसभा में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों पर कुल 11346 करोड़ 91 लाख 11 हजार रुपये की धनराशि व्यय एवं वितरित की गयी। नरेंद्र मोदी के विजन से देशभर को लाभ मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना गंगा एक्सप्रेसवे का लाभ बदायूं वासियों को मिला है। अब उन्हें लखनऊ-दिल्ली आने-जाने के लिए किसी तरह की दिक्कत या जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। बरेली-मथुरा हाईवे का चौड़ीकरण भी बदायूं के विकास की गति को बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन


नायब तहसीलदार के भ्रष्टाचार की मंत्री से शिकायत
मीडिया संवाद के दौरान बिल्सी के एक नायब तहसीलदार के भ्रष्टाचार करने का मामला प्रभारी मंत्री के समक्ष उठाया गया। उन्हें बताया गया कि अधिकारी खुलेआम बिना पैसे के काम न करने की बात कहता है, इस पर मंत्री ने साक्ष्य के रूप में वीडियो उपलब्ध कराने पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें