फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली क्षेत्र में खनन विभाग ने सीज किए पांच ओवरलोड डंपर

विज्ञापन
बिसौली में खनन विभाग द्वारा पकड़ा गया डंपर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली क्षेत्र में खनन विभाग व पुलिस टीम ने छापामार अभियान चलाया। इस दौरान पांच ओवरलोड डंपर सीज किए गए। एक डंपर चालक बिना रायल्टी के उत्तराखंड से बिल्सी आ रहा था। उस पर 10 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

खनन विभाग की ओर से बुधवार को शाहबाद-आसफपुर रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने पांच ओवरलोड डंपर पकड़े। इनमें एक पर खनन रायल्टी भी नहीं थी। इनमें से चार डंपर को बिसौली कोतवाली और एक को आसफपुर पुलिस चौकी पर ले जाकर सीज किया गया हैं।
सूत्रों का कहना हैं की खनन माफिया द्वारा इन ओवरलोड डंपर को अवैध टोकन सिस्टम के माध्यम से संचालित किया जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर डीएम के निर्देश पर धरपकड़ अभियान चलाया गया हैं। इसके अलावा खनन टीम ने जिले के शेखूपुर में भी अवैध खनन के मामले में एक डंपर को सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें