फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, गलन बढ़ी 

Wed, 11 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में धूप खिलने से जहां लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, रात को सर्दी जानलेवा होती जा रही है। बुधवार को पारा गिरने की वजह से न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोग ठिठुरते हुए नजर आए। 
विज्ञापन

बीते दिनों कोहरा गिरने की वजह से लोगों को वाहन चलाने में परेशानी होने के साथ खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को सुबह से सूर्यदेव के दर्शन हो गए और चंद मिनटों बाद ही धूप खिल गई। धूप के साथ सर्द हवा चलने से लोगों को दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिली। वहीं, सूर्यास्त के बाद अचानक से गलन बढ़ गई तो लोग घरों में दुबक गए। बुधवार को अधिकतम तापमान में जहां दो डिग्री घटकर 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में महज चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात को पारा गिरने के साथ ही शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। भीषण सर्दी के चलते लोगों को खुले में रात काटना मुश्किल हो गया। तमाम लोगों ने घरों में हीटर जलाकर और अंगीठी या कोयला सुलगाकर सर्दी से राहत पहुंचाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें