फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मिनी कुंभ मेले का शुभारंभ आज से, गूंजेंगे वैदिक मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। रुहेलखंड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा का शुभारंभ मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच होगा। ककोड़ देवी मंदिर में हवन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लेने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक वर्षा यादव झंडी और ज्योति लेकर गंगा तट पहुंचेगी। अपराह्न एक बजे गंगा तट पर मेला अधिकारी, डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में हवन-पूजन के बाद गंगा में दुग्धधारा अर्पित की जाएगी। इसके साथ मेले के विधिवत शुभारंभ की घोषणा होगी।
विज्ञापन

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा के शुभारंभ की परंपरा मां ककोड़ देवी के पूजन से जुड़ी है। सोमवार सुबह 10 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक वर्षा यादव ककोड़ देवी मंदिर पहुंचेंगी। इसके बाद मंदिर से झंडी ज्योति लेकर गंगा तट के लिए प्रस्थान किया जाएगा। जिला पंचायत के एएमए, इंजीनियर और अन्य कर्मचारी भी धार्मिक यात्रा में शामिल होंगे। मंदिर में पूजन के बाद गंगा तट पर होने वाले अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार गंगा का पूजन कर मेले के शुभारंभ की घोषणा होगी। कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए मिनी कुंभ मेले की गतिविधियां विधिवत शुरू हो जाएंगी।


गंगा में दुग्धधारा अर्पित कर मांगी जाएगी सुख-समृद्धि
मेला ककोड़ा में गंगा स्नान और कल्पवास का विशेष धार्मिक महत्व है। झंडी पूजन के दौरान गंगा में दुग्धधारा अर्पित करने की परंपरा निभाई जाएगी। श्रद्धालु गंगा की पूजा कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करेंगे। मां ककोड़ देवी के दरबार से लाई गई झंडी,ज्योति के साथ गंगा तट पर होने वाला अनुष्ठान मेले की धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
विज्ञापन




मुख्य स्नान की तैयारियों को मिलेगी गति
मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में 24 नवंबर को मुख्य स्नान प्रस्तावित है। झंडी पूजन के साथ मेले की धार्मिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। कल्पवासी अपने शिविरों में पहुंचने लगे हैं, मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें