बदायूं। जिले में धान खरीद के मामले में अधिकारियों की ओर से मिल मालिक के खिलाफ आरसी जारी की गई है। साथ ही मिल मालिक पर दबाव बनाकर बकाया धनराशि जमा कराने में लग गए हैं। अधिकारियाें के अनुसार आरसी जारी होने के बाद में मिल ने 6.80 लाख रुपये जमा कर दिए गए हैं।
पिछले सत्र में शासन के निर्देशों के अनुसार धान खरीद की गई थी। उस धान का चावल 31 मार्च 2025 तक आरएफसी गोदामों में पहुंचना था, लेकिन अभी तक यह चावल गोदाम तक नहीं पहुंचा। अधिकारी स्तर से यह मामला दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अमर उजाला ने सोमवार के अंक में प्रमुखता से उठाया। उसके बाद अधिकारियों में हलचल पैदा हो गई है। अधिकारी लगातार मिल मालिक पर दबाव बनाकर धनराशि जमा कराने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार मिल पर करीब 68 लाख रुपये बकाया है। अधिकारियों ने आरसी जारी की है। अब तक मिल मालिक ने 6.80 लाख रुपये जमा कर दिया है।
-
आरसी जारी की गई है। आगे की कार्रवाई चल रही है। समय अवधि पूरी होने के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। - आरएस वर्मा, जिला प्रबंधक पीसीयू