फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूध प्लांट के कर्मी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दूध प्लांट में काम करने वाले युवक ने घरेलू क्लेश में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शनिवार को गांव के बाहर शीशम के पेड़ से लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव छोकरपुर निवासी जगवीर (35) कोल्हाई में लगे दूध प्लांट पर काम करता था। पारिवारिक कलह के चलते वह कई दिनोंं से अवसाद में था। शनिवार की सुबह वह रोजाना की तरह काम के लिए घर से निकला। बताया जा रहा है कि गांव के बाहर गमछे से फंदा लगाकर उसने शीशम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।
गांव के लोगों ने उसका शव लटका देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना पर गांव व परिवार के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव को पेड़ से उतारा और घर ले आए। किसी ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी। इसके बाद थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


फंदा लगाकर युवक ने दी जान

गुलड़िया। मूसाझाग थानाक्षेत्र के उतरना गांव निवासी चालक कुलदीप शर्मा (32) ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने बिना सूचना दिए ही कुलदीप के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के दो माह पहले कुलदीप के पिता नवनीत ने घर पर ही जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। इस मामले में भी पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। घटना के संबंध में परिजन व ग्रामीण कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। मूसाझाग थाना प्रभारी मानबहादुर सिंह ने बताया कि थाने में किसी ने सूचना नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें