फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम प्रताप को मिला इंसा युवा वैज्ञानिक पदक

Tue, 13 Jan 2015 09:27 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी मेहनत और लगन कभी जाया नहीं जाती। यह बात रामप्रताप सिंह ने साबित कर दी है। शुरू से ही स्कूल में आगे रहने की होड़ ने आज उन्हें ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां कोई भी गर्व कर सकता है। रामप्रताप को इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी कोयंबटूर की ओर से इंसा युवा वैज्ञानिक पदक देकर सम्मानित किया गया। उन्हें 25 हजार रुपये का चेक भी मिला है।
विज्ञापन

तहसील दातागंज के गांव नवीगंज निवासी अवधेश कुमार सिंह के पुत्र रामप्रताप सिंह शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रहे हैं। गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा नबीगंज से हाईस्कूल करने के बाद एसके इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण की। कासगंज से बीएससी करने के बाद रूहेलखंड से एमएससी व पीएचडी की। इसके बाद सालिम अली परिविज्ञान एवं प्रकृति विज्ञान केंद्र पर साइंटिस्ट हो गए।
रिसर्च में योग्यता हासिल करते हुए उन्होंने कई बार ऑस्ट्रेलिया, जापान आदि सम्मेलन में हिस्सा लिया। ब्राजील में उन्हें युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। पिता अवधेश कुमार बताते हैं कि उनका बेटा रामप्रताप वर्तमान में वॉशिंगटन (अमेरिका) गया हुआ है। वहां प्लास्टिक से पुरुषों में प्रजनन शक्ति क्यों कम हो रही है, विषय पर रिसर्च कर रहा है। बताया कि बेटे को 21 दिसंबर को इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी की ओर से सम्मानित किया गया तो इन्सा युवा वैज्ञानिक पदक देकर नवाजा गया। इतना ही नहीं दस दिसंबर को 25 हजार का चेक भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें