फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला सशक्तिकरण का संदेश, एक दिन की डीएम बनीं सलोनी

विज्ञापन
एक दिन की डीएम बनी सलोनी।स्रोत प्रशासन - फोटो : mathura
विज्ञापन
बदायूं। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को लालपुल के निकट नाहरखां सराय निवासी राजाराम महिला इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा सलोनी को एक दिन का डीएम बनाया गया।
विज्ञापन

सलोनी ने तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापरक और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इस दौरान सलोनी ने आत्मविश्वास और नेतृत्व का परिचय देते हुए नागरिकों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उचित समाधान के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान चकरोड से अवैध कब्जा हटवाने, आवास की मांग, भूमि की पैमाइश, राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने तथा बिजली बिल सुधार सहित कुल 42 शिकायतें आईं। इनमें से सात मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें