फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पारा 40 डिग्री, दोपहर में सड़कों पर रहा सन्नाटा

विज्ञापन
पुलिस लाइन से कचहरी रोड पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप का असर दिखने लगता है और दोपहर होते-होते गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। गर्म हवाओं के कारण लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मौसम अधिक परेशानी भरा साबित हो रहा है। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दिन के समय भीड़ कम नजर आ रही है, जबकि शाम के समय थोड़ी राहत मिलने पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। गर्मी का असर न सिर्फ आम जनजीवन पर, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है। जल स्रोतों के सूखने और तापमान बढ़ने के कारण उन्हें भी पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रोजाना एक डिग्री बढ़ रहा तापमान
जिले में जहां अधिकतम तापमान 13 अप्रैल को 34 डिग्री था, वहीं 14 अप्रैल को 37 डिग्री पहुंच गया। उसके बाद रोजाना एक-एक डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ता रहा। 15 अप्रैल को 38 डिग्री, 16 अप्रैल को 39 डिग्री हो गया। हालांकि 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, लेकिन 18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें