फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। बिसौली मार्ग स्थित बनखंडी मंदिर के पास सोमवार रात किसी वाहन ने पैदल चल रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रात भर सड़क पर शव पड़ा रहने से कई वाहन चढ़ने से
विज्ञापन

शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया। पुलिस के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था, क्योंकि उसने भीषण गर्मी में भी स्वेटर पहना हुआ था। उसके शरीर पर अन्य वस्त्र भी फटे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की जांच कर भागे वाहन चालक की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें