फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑटोलिफ्टर गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार, चोरी के पार्ट्स बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग के वांछित अभियुक्त श्रीनिवास उर्फ छोटे पुत्र ऋषिपाल निवासी करियावैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं। बरामद सामान में एक एलाय व्हील मय डिस्क ब्रेक, प्लेट व टायर, दो शॉकर, करीब आठ बालिस्ट लोहे की मोटरसाइकिल चेन, एक रियर स्प्रोकिट और एक ब्रेकशू प्लेट शामिल हैं। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि यह सभी पार्ट्स चोरी की मोटरसाइकिलों से निकाले गए हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चोरी-लूट और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में पहले ही गैंग के दो सदस्यों अरुण पुत्र फूल सिंह और संजीव पुत्र मथुरी निवासी करियावैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें और उनके पार्ट्स भी बरामद किए गए थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद पार्ट्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जरीफ नगर एसओ सुमित शर्मा का कहना है कि ऑटोलिफ्टर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है ताकि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें