फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरणों को चलाने के लिए संविदा पर रखें डॉक्टर

विज्ञापन
विकास भवन में बैठक करते सभापति राजपाल कश्यप। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उप्र विधान परिषद की विधायी समाधिकार समिति की बैठक विकास भवन में हुई। इसमें सभापति राजपाल कश्यप ने पंचायती राज, नियोजन, स्वास्थ्य, विद्युत, राजस्व विभाग के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा दी। कितने प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से मिले और उनके सापेक्ष कितने स्वीकृत हुए, इसकी जानकारी ली। कहा कि अस्पतालों में खाली पड़ी मशीनों को चलाने के लिए संविदा पर डॉक्टरों को रखें। प्राइवेट अस्पतालों में भी सख्ती की जाए।
विज्ञापन

कश्यप ने कहा कि कार्यपालिका व विधायिका आपस में बेहतर सामंजस्य स्थापित कर अधिक से अधिक जनहित के कार्य करें। जनहित की योजनाओं में किसी भी स्तर पर भेदभाव न किया जाए। सभी अधिकारी अपने मोबाइल में जनप्रतिनिधियों का नंबर सुरक्षित करें और जनप्रतिनिधियों की कॉल उठाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह ध्यान दें कि प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का शोषण न हो। इलाज के नाम पर गरीब मरीजों से धनराशि न वसूली जाए। वहीं सीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पतालों में खाली पड़ी मशीनों, उपकरणों को चलाने के लिए संविदा पर डॉक्टरों की भर्ती की जाए।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित में अधिक से अधिक कार्य किए जाएं। अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। सीडीओ ऋषिराज ने निर्देश दिए कि समिति द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त पत्रों पर त्वरित कार्रवाई कराने के लिए डीडीओ को जिले का नोडल अधिकारी नामित किया है। इस मौके पर सदस्य विधान परिषद लाल बिहारी यादव, समिति अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, समिति के समीक्षा अधिकरी मयंक यादव, समिति के प्रतिवेदक आशीष कुमार सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें