26 जनवरी को बेचा था बच्चा
बच्चे को 26 जनवरी के दिन बेच दिया गया था। यह बच्चा मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद ने ढाई लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन दलालों ने उसका पता मुरादाबाद बताया था। रुपये भी नकद दिए गए थे। दलाल बीच में डेढ़ लाख रुपये खा गए। रविवार शाम पुलिस टीम बालक को लेकर थाने पहुंची। यहां प्रमोद ने बताया कि उसने बच्चा गोद लिया था। एक स्टांप पेपर पर भी नरेश और उसकी पत्नी ने संभल जिले में आकर लिखकर दिया था। इससे वह बच्चा लेकर चले गए।
इधर महिला का कहना है कि उसने अपना बच्चा गोद दिया था। बीच में दलाल रुपये हड़प गए, जिससे उसने पुलिस को तहरीर दी थी। उसने रविवार शाम भी बच्चा लेने से इनकार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्ष थाने में मौजूद रहे। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि इस मामले में चार दलालों के नाम प्रकाश में आए हैं। दो को पकड़ लिया गया है, अभी दो दलाल नहीं पकड़े गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।