फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा सराय हत्याकांड : हत्यारोपी पति को कोर्ट ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय मोहल्ले में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके गिरफ्तार पति जितेंद्र को बुधवार को न्यायालय के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने मंगलवार को उसे जालंधरी सराय चौराहे से पकड़ा था।
विज्ञापन

मीरा सराय निवासी सुजाता उर्फ नेहा (30) की मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पति जितेंद्र कुमार ने दुपट्टे दे गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसका शव घर में कमरे के अंदर बेड के पास मिला था। उसका सिर बेड पर रखा हुआ मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला का गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
देर रात मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र सिंह, ससुर महेन्द्रपाल सिंह, रवि, मौर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। मृतका की मां शकुंतला ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही जितेंद्र और उसके परिवार के लोग सुजाता को प्रताड़ित करते आ रहे थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अंगूठी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को बेटी से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका फोन बंद मिला। बाद में बेटी की मौत की सूचना मिली। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि महिला के पति जितेंद्र से पूछताछ के बाद उसको न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।


बड़े बेटे ने दी मां को मुखाग्नि
सुजाता उर्फ नेहा की मौत के बाद बुधवार को कटरा ब्रह्मपुर में मायके पक्ष के लोगों ने उसके शव का अंतिम संस्कार किया। बड़े बेटे अर्नब (9) ने मां की चिता को मुखाग्नि दी। बड़े भाई के पास ही खड़े छोटे भाई गर्व (7) के साथ दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम संस्कार के दौरान मायके पक्ष के लोगों की आंखें नम रहीं। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें