फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन 3 : आकस्मिक सेवाएं देंगे शहर के पांच प्राइवेट हॉस्पिटल, स्वास्थ्य विभाग ने किया अधिकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना माहमारी के दौरान बंद किए गए प्राइवेट हॉस्पिटल अब खुलने जा रहे हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने शहर के पांच प्राइवेट अस्पतालों को आकस्मिक सेवाओं के लिए अधिकृत किया है। यहां केवल इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो सकेंगी, लेकिन मरीजों को भर्ती करने के कोई आदेश नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्राइवेट अस्पताल बंद किए गए थे। जिससे कोई कोरोना संक्रमित मरीज भूलवश प्राइवेट हॉस्पिटल में न पहुंच जाए और लोगों के लिए खतरा बने। बाद में जिला प्रशासन ने झोलाछापों पर लगाम लगाने की कोशिश की। कई झोलाछाप पकड़े गए तो कई क्लीनिक सील किए गए। अब स्वास्थ्य विभाग ने शहर के पांच प्राइवेट अस्पतालों को आकस्मिक सेवाएं देने के लिए अधिकृत किया है। इसके तहत शहर के गुप्ता मैटरनिटी एवं नर्सिंग होम, डॉ. शरद गुप्ता नर्सिंग होम, मगध मैटरनिटी एंड इंफ्रटिलिटी सेंटर, रामायानी हॉस्पिटल और रायजादे हॉस्पिटल की ओपीडी शुरू हो सकेगी। इन अस्पतालों के चिकित्सक सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं दे सकेंगे लेकिन किसी मरीज को भर्ती करने की छूट नहीं है।
शहर के पांच प्राइवेट अस्पतालों को इमरजेंसी सेवाएं देने के लिए अधिकृत किया गया है। यहां मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। वह मरीजों का सिर्फ आकस्मिक इलाज करेंगे। अगर मरीजों को भर्ती किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

जिले के 25 कोरोना योद्धा बरेली रवाना, पॉजिटिव मरीजों का इलाज करेंगे
बदायूं। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए स्वास्थ्य कर्मी कोरोना योद्धा बनकर दिन-रात ड्यूटी में मुस्तैद हैं। जिले में अब तक कुल 16 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें पांच मरीज ठीक होकर बदायूं लौट चुके हैं। बाकी 11 मरीजों का बरेली में इलाज चल रहा है। इनके इलाज के लिए जिले से 25 कोरोना योद्धाओं को तैयार किया गया है। डीएम कुमार प्रशांत ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर से स्वास्थ्य विभाग 25 कोरोना योद्धाओं बरेली रवाना किया। इनमें मेडिकल और पैरा मेडिकल टीम के डॉक्टर, लैब टेक्निशियन और वार्ड ब्वॉय आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें