फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 लाख बकाए पर मेडिकल  कॉलेज का कनेक्शन काटा

Sat, 18 Mar 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
-उझानी सीएचसी और मंडी समिति के भी कनेक्शन काटे गए
विज्ञापन

-सीएचसी पर 70 और मंडी समिति पर है आठ लाख बकाया
 विद्युत वितरण खंड प्रथम ने बिजली बिल का भुगतान न करने वाले सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का कनेक्शन काट दिया। मेडिकल कॉलेज पर बिजली विभाग का 35 लाख रुपया बकाया था। इसके साथ ही 70 लाख रुपये की बकाएदारी में उझानी सीएचसी और आठ लाख रुपये का भुगतान न करने पर उझानी मंडी समिति का भी कनेक्शन काट दिया गया। विद्युत वितरण खंड प्रथम की सरकारी विभागों के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है। अधिशासी अभियंता अतुल अग्रवाल ने बताया की रविवार को भी अभियान चलाया जाएगा। 
विद्युत विभाग का सरकारी विभागों पर करीब 14 करोड़ रुपया बाकी है। शासन स्तर से विभाग को 31 मार्च तक वसूली लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया था। विद्युत वितरण खंड प्रथम, द्वितीय और तृतीय को वसूली लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया था। जिले में बाकीदार सरकारी विभागों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई सबसे पहले द्वितीय खंड ने शुरू की थी। शनिवार को प्रथम खंड ने भी बाकीदार सरकारी विभागों पर फंदा कस दिया। विभाग ने 35 लाख रुपये के बकाया में सबसे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज का कनेक्शन काटा। इसके बाद 70 लाख रुपये के बकाया में उझानी सीएचसी और आठ लाख की देनदारी में उझानी मंडी समिति की बिजली गुल कर दी। अभियान के दौरान विद्युत वितरण खंड प्रथम ने उझानी में 26 और बदायूं शहर में 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। प्रथम खंड ने उझानी में नौ और बदायूं में तीन लाख रुपये की बकाया वसूली भी की। इसके साथ 138 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

 
प्रभावित होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य
बदायूं। पिछले महीने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज को फैकल्टी पूरी न होने की वजह से मान्यता देने से इंकार कर दिया था। गौर करने वाली बात यह है कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। कई मशीनें बिजली से चलती हैं। ऐसे में निर्माण कार्य प्रभावित होगा। डीएम पवन कुमार ने भी मेडिकल कॉलेज में काम की प्रगति जानने के लिए 20 मार्च को मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
 
स्वास्थ्य विभाग के छह और 11 टॉवर के कनेक्शन काटे
बदायूं।  विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने भी शनिवार को बकाया अदा न करने वाले सरकारी  विभागों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 11 मोबाइल टॉवर और स्वास्थ्य  विभाग के छह कनेक्शन काटे गए। अभियान के दौरान बिनावर में आठ लोगों के  खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता छैल  बिहारी के नेतृत्व में अभियान के दौरान 92 हजार रुपये के बकाया में मेडिकल  ऑफीसर दातागंज, 2.42 लाख के बकाया में म्याऊं, 3.42 लाख के बकाया में  पीएचसी जगत, 4.68 लाख के बकाया में पीएचसी दातागंज, 2.54 लाख के बकाया में  पीएचसी घटपुरी, 4.25 के बकाया में सीएचसी दातागंज के कनेक्शन काट दिए।  विभाग ने उप मंडलीय अभियंता बीएसएनएल बांस बरौलिया का 2.23 लाख रुपये के  बकाया में और हतरा उपमंडलीय अभियंता का 2.89 लाख के बकाया में कनेक्शन काट  दिया। इसके अलावा 13 लाख रुपये के बकाया में भारतीय इंफ्राटेल बिल्सी, 5.49  लाख के बकाया में सैदपुर, 1.26 लाख के बकाया में बिनावर, 1.15 लाख के  बकाया में हतरा, 1.11 लाख के बकाया में परौली, 5.49 लाख के बकाया में दुधनी  और 8.87 लाख के बकाया में भारतीय इंफ्राटेल रहड़िया का कनेक्शन काट दिया। अधिशासी  अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि बिनावर में आठ लोगों को बिजली चोरी करते  पकड़ा गया। इनके कनेक्शन छह लाख रुपये के बकाए में काटे जा चुके थे। इसके  बाद यह लोग चोरी से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। सभी के खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कराई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें