सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित विकलांग उपकरण, लैपटाप, साईकिल एवं मछुआ समुदाय के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। कहा कि जुलाई,16 से राजकीय मेडिकल कॉलेज में सौ सीटों पर क्लासेज शुरू हो जाएंगें।
सांसद ने प्रदेश सरकार पर लग रहीं तोहमतों के जवाब में कहा कि यदि केंद्रीय क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट का अध्ययन करें तो प्रदेश की स्थिति अन्य प्रदेशों के सापेक्ष सबसे बेहतर है। उन्होंने जिले में 71 हजार समाजवादी पेंशन, 40 हजार से अधिक किसानों का कर्जा माफ करने तथा लैपटाप बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्या धन वितरण का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ग के लिए लाभार्थीपरक योजनाएं चलाकर जिले में दो लाख से अधिक विभिन्न वर्गो के लोगों को लाभ दिया है।
अध्यक्ष वक्फ विकास निगम/शहर विधायक आबिद रजा ने अशक्त लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से अक्षम है तो उसे मानसिक रूप से कमजोर नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अशक्त जनों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। अध्यक्षता कर रहे डाक्टर यासीन अली उस्मानी ने कहा कि कमजोरों तथा मजबूरों के लिए चलाई जा रही योजनाएं उनके लिए मील के पत्थर साबित हो रही हैं। सहसवान के विधायक ओमकार सिंह यादव एवं शेखूपुर के विधायक आशीष यादव ने कम समय में उचित व्यवस्था कर कैंप आयोजित करने पर डीएम, सीडीओ समेत प्रशासन को बधाई दी। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, हरप्रसाद सिंह पटेल, राजेंद्र पाठक, बलवीर सिंह यादव, कुन्नू बाबू, प्रेमपाल सिंह यादव, रजनीश गुप्ता, ज्वाला प्रसाद उपस्थित रहे।
डीएम शंभू नाथ ने कहा कि जिले में सूखा राहत योजना के तहत चार लाख किसानों को सौ करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। बाद में डीएम सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसएसपी सौमित्र यादव सहित अन्य सभी अधिकारी मौजूद रहे।
------
1941 लाभार्थी लाभांवित
बदायूं। सोमवार को इस्लामियां इंटर कॉलेज स्थित प्रांगण में आयोजित शिविर में एडिप योजना के तहत जिला प्रशासन, लिम्को एवं नव जाग्रति विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में 1941 लाभार्थी लाभान्वित हुए। 74 लाख 45 हजार लागत की 1050 ट्राईसाईकिल, 40 व्हील चेयर, 430 जोड़ी वैसाखी, 21 विलाइंड छड़ी, चार एमआर किट, मानसिक रूप से अक्षम लोगों के लिए तथा 82 श्रवण यंत्र कुल 1627 विकलांगता उपकरण वितरण किए जाने के साथ ही 184 छात्र छात्राओं को लैपटाप और साइकिल वितरण योजना के तहत 100 श्रमिकों को साइकिल बांटे जाने के अलावा सूखा राहत योजना के तहत 30 मछुआ समुदाय के लाभार्थियों को एक लाख 78 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। व्यवस्थाओं में एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधकारी मौजूद रहे।