फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकपुर लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2015 12:24 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला नेकपुर में छह घरों में हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घोंचा पुलिस के पास मुठभेड़ का दावा कर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट की नगदी, जेवर और तीन तमंचे, जीवित कारतूस मिले हैं। बदमाशों के दो साथी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

नेकपुर मोहल्ले में 9/10 सितंबर की रात आधा दर्जन बदमाशों ने भीकम, हरपाल, कलावती, सोमवती, महादेवी और पप्पू के घरों में लूटपाट की थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई थी। सोमवार रात गश्त के दौरान पुलिस की घोंचा पुल पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर हरमीत उर्फ हामिद उर्फ सुरेश निवासी अब्दुल्लागंज, सेवाराम निवासी गौसमनगर और हरीबाबू निवासी रहमुद्दीनगर नाम के तीन बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों से नेकपुर लूटकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की। एसओ अजय यादव ने बताया कि बदमाशों के दो साथियों की तलाश है। उन्होंने बदमाशों से पूछतांछ के बाद कुछ और घटनाओं के खुलासे से भी इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें