माध्यमिक स्कूलों में एक बार फिर मध्याह्न भोजन बनाए जाने को लेकर शिकंजा कसा गया है। मध्याह्न भोजन बनाने में ढिलाई बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
डीआईओएस वीना यादव ने कहा कि माध्यमिक स्कूलों में एमडीएम न बनाए जाने को लेकर तमाम शिकायतें सामने आईं, जो गंभीर हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए स्कूल प्रिंसिपल से साफ कहा कि इसमें शिथिलता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा माह के पहले सप्ताह में एमडीएम संचालन की आख्या भी सौंपी जाएगी। इसके अलावा औचक निरीक्षण किए जाएंगे। इसमें जहां भी एमडीएम बनता हुआ नहीं पाया जाता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।