फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को हरी झंडी देने पहुंची एमसीआई टीम

Tue, 12 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जब मेडिकल कॉलेज की टीम पहुंची तो उस समय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी भी नहीं खुली थी। दिल्ली से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने यहां मेडिकल कॉलेज से सबंद्ध किए जिला पुरुष और महिला चिकित्सालयों का भी निरीक्षण किया। इस टीम में पुणे (महाराष्ट्र) के डॉ. एसपी रॉव, कोलकाता के डॉ. श्यामल कुमार बनर्जी और रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से डॉ. पूजा शामिल रहीं। मेडिकल कॉलेज के लिए जरूरी कम से कम तीन सौ बैड और अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। चिकित्सकों और उनकी डिग्रियों की सूची भी तलब की है। टीम ने वीडियोग्राफी भी कराई। मेडिकल कॉलेज से जुड़ी तमाम जानकरियां लीं। देर रात तक उनका निरीक्षण और पूछताछ जारी रही। निर्माणदायी संस्था के इंजीनियरों से भी उनकी बात हुई।
विज्ञापन

यहां बता दें कि मेडिकल कॉलेज से पांच किमी एरिया में कॉलेज की सुविधाएं मुहैया हो सकती हैं। इसके लिए शहर का जिला पुरुष और महिला चिकित्सालय भी मेडिकल कॉलेज से संबंध कर दिया गया है। एमसीआई की टीम को जिला अस्पताल के 234 और महिला अस्पताल के 69 बेड दिखाए। जो मेडिकल कॉलेज के लिए जरूरी 300 बेड से अधिक हैं। इसके अलावा चिकित्सकों की डिग्रियां और उनकी संख्या की सूची भी टीम को दी गई। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी आदि की सुविधाओं के बारे में और भवन कक्ष के बारे में जानकारी दी गई। देर रात तक रिपोर्ट संकलित कर टीम बरेली रवाना हो गई। बताया जाता है कि बरेली में ही टीम प्रवास किए हुए हैं।
इस मौके पर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा बीएन त्रिपाठी, निदेशक डॉ. नरेश यादव, मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव, प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा,  सीएमओ आरडी तिवारी, सीएमएस डॉ. शशि कुमार अग्रिहोत्री के अलावा राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसबी अग्रवाल, सहायक अभियंता फकीरचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें