फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ ने आकाश को बना दिया टॉपर

Mon, 29 May 2017 12:14 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
टापर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- उम्मीद से ज्यादा मिले आठ नंबर, रिजल्ट देखकर चौंक गया
विज्ञापन

मैथ के 98 नंबरों ने शहर के ब्लूमिंगडेल स्कूल के आकाश मौर्या को सीबीएसई 12वीं का जिला टॉपर बना दिया। मैथ में इतने नंबर की उम्मीद आकाश को बिल्कुल भी नहीं थी। उसने पहले ही मान लिया था कि 90 से ज्यादा नंबर उसको मैथ में नहीं मिल पाएंगे। रविवार को 98 नंबर देखकर वह चौंक गया। उसने अपने पापा को रिजल्ट दिखाया तो वह उसको डांटने लगे। इस बात के लिए क्योंकि उसका अनुमान गलत था। हालांकि उनकी यह डांट बेटे के जिला टॉपर बन जाने की खुशी में मजाकिया लहजे में थी। उन्होंने बेटे को गले लगा लिया।
शहर में इंद्राचौक के पास सिविल लाइंस में रहने वाले आकाश ने कहा कि टॉपर बन जाऊंगा, यह तो सोचा भी नहीं था। बोले कि इस इरादे से पढ़ाई ही नहीं की कि टॉपर बनना है। बस जितना मन हुआ पढ़ता था, हालांकि उसको कंप्यूटर में 96 अंक कम लगे। बोला कि कम से कम 98 नंबर की उम्मीद थी। आकाश ने अपनी कामयाबी के पीछे पापा का योगदान और मां की प्रेरणा के साथ ही शिक्षकों का मार्गदर्शन बताया है। उसका कहना है कि पापा ने मुझे टॉपर बना दिया। आकाश के पिता डॉ. योगेंद्र मौर्य कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय के शिक्षक हैं। उन्होंने बेटे को हर विषय को पढ़ने में पूरी मदद की। स्कूल के बाद खुद उसको विषय की समझ कराते। जो समझ में नहीं आता, उसको सही ढंग से समझाते। डॉ. रुकुम ने कहा कि उन्होंने कभी बेटे को पढ़ाई के लिए बोझ समझकर पढ़ने को नहीं कहा इसलिए उसने हमेशा पढ़ाई को लेकर टेंशन नहीं ली। जब मन चाहें पढ़ा, जब चाहा नहीं पढ़ा। वह बेटे को आईएएस अधिकारी बनाना चाहते हैं। आकाश भी अपने पापा की इच्छा को पूरा करने के लिए तत्पर है। आकाश की मां अनामिका ने बताया कि बेटे ने काफी मेहनत की, जिसका परिणाम ईश्वर ने उसको दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट...
छोटे पर्दे के फिल्मकार भी रहा
जिला टॉपर आकाश मौर्या बदायूं के छोटे पर्दे के फिल्मकार भी रहे हैं। इन्होंने बदायूं का लल्ला सीरियल और प्यार ही जिंदगी है फिल्म में काम किया है।
---------------------      
टॉपर मंत्र
सतत अध्ययन। सिलेबस को गहरे तक समझने की कोशिश। जब तक समझ न आए उसके पीछे लग जाना। इंज्वाय के साथ पढ़ाई। पढ़ाई को कभी बोझ नहीं समझा। परीक्षाओं के दिनों में शेड्यूल बनाकर पढ़ाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें