फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी मस्जिदों की जांच को निकले पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, बंद कमरों के ताले खुलवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात का जलसा कोरोना संक्रमण का बड़ा खतरा बन गया है। तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल हुए लोग बदायूं में तो नहीं आए इसकी तलाश जारी है। इसी के तहत बुधवार को भी पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने मस्जिदों और मदरसों में छापा मारा। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी ने शहर की मस्जिदों में जाकर निरीक्षण किया। हालांकि बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान मस्जिदों में कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन

तब्लीगी जमात में जुटी भीड़ के कारण जिस तरह से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी हुई, उसने सभी के डरा दिया है। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने जिलेभर की मस्जिदों में बुधवार को चेकिंग की थी। बाकी बची हुई मजिस्दों में गुरुवार को चेकिंग की गई। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी ने शहर से लेकर शेखूपुर तक की मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मस्जिदों के जिन कमरों में ताला लगा था, उन्हें खुलवाकर चेक किया। हालांकि मस्जिदों में उन्हें कोई भी बाहरी व्यक्ति नहीं मिला। एसडीएम के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों मेें आने वाली मस्जिदों को चेक किया। वहां पर किसी बाहरी व्यक्ति के रहने की कोई सूचना नहीं मिली है।
उसहैत की मस्जिदों, मदरसों में पुलिस ने ली तलाशी
उसहैत। मस्जिद और मदरसों में बाहरी लोगों के होने की आशंका के चलते बृहस्पतिवार को सीओ उझानी सर्वेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक अमृत लाल ने नगर के मदरसों और मस्जिदों की तलाशी ली। इस दौरान कोई बाहरी व्यक्ति नहीं मिला। मौलवियों को निर्देश दिए कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति आता है तो पुलिस को सूचना दें। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मस्जिद, मदरसों में न ठहराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें