फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यारत पर झाड़-फूंक कराने जुटी भीड़, पुलिस पहुंची तो लगाने लगे दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी। बिसौली कोतवाली के गांव दौलतपुर में बृहस्पतिवार दोपहर गांव के बाहर बनी एक ज्यारत पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह लोग दरगाह पर झाड़-फूंक कराने आए थे। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग यहां से भाग गए। दरगाह पर झाड़-फूंक करने वाला भी भाग निकला। उसका नाम भूरे बताया जा रहा है।
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज का मामला सामने आने के बाद मस्जिद, मदरसों और दरगाहों को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। लगातार तलाशी अभियान भी चल रहा है। इसके बावजूद दौलतपुर गांव में स्थित एक ज्यारत पर बृहस्पतिवार को दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ज्यारत पर रहने वाला भूरे नाम का व्यक्ति इनकी झाड़-फूंक कर रहा था। ज्यारत पर जुटे लोग न तो मास्क लगाए थे और न ही सामाजिक दूरी का ख्याल रख रहे थे। किसी ने इस बारे में सूचना पुलिस को दे दी। दरगाह पर भीड़ जुटने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां जुटी भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस को देखकर झाड़-फूंक करने वाला भूरे भी भाग निकला। इंस्पेक्टर पंकज लावनिया ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर वहां से लोग भाग गए। झाड़- फूंक करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें