फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल वाले मास्टर सर्विस आपरेटर से नाराज

Sat, 07 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
सेट टॉप बॉक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

 सेट टाप बाक्स को लेकर सुननी पड़ रही उपभोक्ताओं की लताड़ 
डीएम को दिया ज्ञापन, कहा, सेट टाप बाक्स की गारंटी में को लेकर हो समाधान
लगातार बढ़ा रहे शुल्क पर रोक लगाने की भी उठाई मांग 
लोकल केबल ऑपरेटर (एलसीओ) और डेन बदायूं के जिला नियोक्ता मास्टर सर्विस ऑपरेटर (एमएसओ) के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। जिले के तमाम एलसीओ का आरोप है कि  सेट टाप बाक्स  में आने वाली खराबियों पर जिला नियोक्ता उनको दी गई गारंटी में खराब हो रहे बॉक्स बदलवा नहीं रहे हैं और न ही इस संबंध में कोई और सहूलियत प्रदान कर रहे हैं। ऑपरेटरों से लगातार रेट बढ़़ाते चले जा रहे हैं। इन हालातों में उनके साथ हो रहे अन्याय को रोका जाए। डीएम को दिए गए ज्ञापन के बाद केबल ऑपरेटरों को कहना है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उन्हें मजबूरन हड़ताल का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

गांधी पार्क में एकत्र हुए एलसीओ ने संग्राम सिंह की अगुवाई में डेन बदायूं को अपने निशाने पर लिया। बाकी एलसीओ ने भी उनका समर्थन किया। एलसीओ का कहना था कि डेन बदायूं के जिला नियोक्ता राजू आहूजा उनकों डेन द्वारा दी जा रही पूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जिन केबल उपभोक्ताओं के  सेट टाप बाक्स  खराब हो रहे हैं, उनके बदले नहीं जा रहे हैं। ग्राहक उन्हें परेशान करते हैं। उन्हें ही जिम्मेदार मानते हैं। डेन द्वारा लगातार टीवी चैनलों के हिसाब से रेट बढ़ाए जाते हैं। लगातार बढ़ोतरी उनके और उपभोक्ताओं के बीच दरार बन रही है।इन हालातों में उन्हें बड़ी समस्याएं आ रही हैं। टीवी चलाने वाले उनके ग्राहक भी परेशान हैं। उन्हें मनोरंजन नहीं मिल पा रहा है। अगर, जल्दी ही उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह हड़ताल कर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें