फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में राजमिस्त्री की सिर कुचलकर हत्या, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कई दिन से घर में अकेले रह रहे राजमित्री का उसी के घर में चारपाई पर सिर कुचला शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके सिर से बहे खून की वजह से कपड़े भी लथपथ हो गए। हत्या की वजह को लेकर पसोपेश के बीच पुलिस फोर्स के साथ अफसर मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी और सीओ ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुला लिया। तहकीकात के दौरान पुलिस को फिलहाल कोई क्लू नहीं मिला है, लेकिन राजमित्री के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हत्या की घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव किनापुर की है। दिवाली की रात भी रोज की तरह राजमिस्त्री मोरपाल (45) घर में अकेला सो गया। शाम सात बजे उसने बड़े भाई आसाराम के घर पर खाना भी खाया। रविवार सुबह करीब सात बजे आसाराम ने मोरपाल को बुलाने के लिए उसके घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर वह पड़ोसी के घर की छत से होकर अंदर पहुंचा तो बरामदे में चारपाई पर मोरपाल का शव खून से लथपथ देख उसके होश फाख्ता हो गए। भनक लगते ही पड़ोस के लोग भी आ गए। आसाराम ने फोन कर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह को राजमित्री की चारपाई के पास से खून से सना पत्थर मिला। भाई समेत राजमित्री के परिजनों ने घटना के बारे में जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई तो प्रभारी निरीक्षक ने अफसरों से बात कर बदायूं से डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम बुला ली। फॉरेंसिक टीम ने खून से सने पत्थर को कब्जे में ले लिया। जमीन पर पड़े खून के नमूने भी लिए गए। डॉग स्क्वॉयड भी घटनास्थल से लेकर दो-तीन गलियों में घूमा। सूत्रों की मानें तो पुलिस को घटना से जुड़ा कोई खास क्लू नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रवीण कुमार चौहान ओर सीओ संजय कुमार रेड्डी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के घरवालों से बात की। भाई आसाराम ने बताया कि मोरपाल की पत्नी रीना और बेटा मिथुन (12) पंजाब में रहते हैं। वहां उनके साथ मृतक का बड़ा भाई जयसिंह रहता है। मोरपाल की बेटी निकिता की पांच महीना पहले ही शादी हुई है। किसी से रंजिश होने से इंकार करते हुए आसाराम ने भाई मोरपाल से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी पुलिस अफसरों को दीं। पुलिस ने मोरपाल के शव पोस्टमार्टम कराया है।
मोरपाल की हत्या से जुड़े कारणों को लेकर तहकीकात चल रही है। दिवाली की शाम को वह अपने भाई के घर पर भी काफी देर तक रहा था। भाई ने किसी पर शक नहीं जताया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन

- ओमकार सिंह प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें