फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सदर और बिल्सी में सामूहिक विवाह कल, 750 जोड़े लेंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 18 सितंबर को बड़ा आयोजन होने जा रहा है। सदर और बिल्सी विधानसभा में 750 से अधिक जोड़ों का विवाह एक साथ कराया जाएगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सदर विधानसभा का मुख्य कार्यक्रम शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा, जबकि बिल्सी विधानसभा का कार्यक्रम अंबियापुर विकास खंड परिसर में होगा। दोनों स्थानों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
सीडीओ गामिनी सिंगला ने बताया कि इसमें 750 जोड़े शामिल हैं। सभी जोड़ों को सरकार की ओर से निर्धारित सहायता राशि, कपड़े, बर्तन और अन्य गृहस्थी का सामान दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। पंडाल, भोजन, पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था के लिए टीमें गठित की गई हैं। प्रत्येक जोड़े के साथ उनके परिजनों के बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें