फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरस गैलरी में माशा अल्लाह समूह के जरी जरदोजी उत्पादों की धूम

विज्ञापन
प्रदर्शनी में दाएं से दूसरे नबंर पर बैठी शबाना बेगम। स्त्रोत विभाग
विज्ञापन
बदायूं। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित भारत टेक्स-2026 में सरस गैलरी दिल्ली में प्रदेश सरकार की ओर से माशा अल्लाह समूह की शाहना बेगम ने प्रतिभाग किया है। प्रदर्शनी शुक्रवार तक चलेगी।
विज्ञापन


माशा अल्लाह समूह से जुड़ीं महिलाएं जरी जरदोजी का काम करके लहंगे, साड़ियां आदि तैयार करती हैं। दिल्ली में लगी प्रदर्शनी में सभी प्रदेशों की समूह की महिलाएं प्रतिभाग कर रहीं हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को राष्ट्रीय मंच देना और उन्हें बाजार से जोड़ना है।
डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मंच से उन्हें अपने उत्पादों को देशभर में पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। जिले में जल्द ही अन्य समूह की महिलाओं को जरी जरदोजी का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। कहा, भारत टेक्स-2026 में जिले की भागीदारी से स्थानीय महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिला है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का प्रयास सफल होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें