फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पांच के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम अगरास में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन

बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सिरासौल निवासी उदयपाल ने पांच साल पहले अपनी बेटी सोनी (25) का विवाह अगरास निवासी कुमेश के साथ किया था। सोनी के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी निशी (3) और बेटा देव (2) है। उदयपाल का आरोप है कि शुक्रवार शाम उन्हें सूचना मिली कि सोनी की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वह अपने परिवार के लोगों को लेकर रात नौ बजे अगरास पहुंच गए। तब तक बेटी के ससुराल वाले लाश छोड़कर भाग गए। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उनकी तहरीर पर पुलिस ने कुमेश, उसके भाई नेमसिंह, भूरे और मां समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। इधर, शनिवार दोपहर पुलिस द्वारा कराये गए शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके लिए चिकित्सक ने बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि विवाहिता के शरीर पर चोटों के निशान नहीं मिले थे। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाकी कार्रवाई जांच के आधार पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें