फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चाट, जलेबी खाई... रुपये मांगने पर दरोगा और सिपाही ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊ। लॉकडाउन में एक तरफ जहां पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं उसहैत के गांव रिजौला में एक दरोगा और सिपाही पर वर्दी का रौब दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। कस्बा म्याऊं के राजेंद्र और नरेश की उसहैत के गांव रिजोला में चाट, जलेबी और समोसे की दुकान है। इनका आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे उसहैत थाने का एक दरोगा और एक सिपाही दुकान पर पहुंचे। उन्होंने चाट, जलेबी खिलाने को कहा। खाने-पीने के बाद चल दिए। आरोप है कि रुपये मांगने पर दरोगा और सिपाही धमकाने लगे। और लॉकडाउन में दुकान खोलने पर जेल भेजने की धमकी देते हुए मारपीट की। थाने ले जाने के लिए बाइक पर बैठा लिया। उससे रुपये भी छीन लिए। पीड़ितों ने एसएसपी को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बात करने पर थाना प्रभारी अमृत लाल ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनको नहीं मिली है। अगर शिकायत आती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें