मुजरिया। थानाक्षेत्र के एक गांव में अपने मायके आई विवाहिता रात में बिना घरवालों को बताए लापता हो गई। परिजनाें ने गुमशुदगी दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी है।
एक गांव की एक विवाहिता (25) कुछ समय से अपने मायके में ही रह रही थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से चली गई। परिजनों ने बताया कि वह ससुराल न जाकर मायके में रह रही थी। अक्सर मौका पाकर फोन पर किसी से बहुत देर तक बात करती थी। उससे पूछते कि किससे बात कर रही है तो वह इधर-उधर जाकर बात कर लेती थी। भाई ने बताया कि बहन की शादी को एक साल ही हुआ है। घर से दुल्हन के जोड़े में मय जेवर के निकल गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। उसके पास जो फोन था, वह भी बंद है। परेशान हाल परिजनों ने विवाहिता की गुमशुदगी के लिए तहरीर दी है।