फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मकान व कार की मांग कर विवाहिता को घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरंगज। मकान व कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। परेशान होकर विवाहिता ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर की रहने वाली विवाहिता इल्मा ने बताया कि उसका निकाह शाकिब पुत्र राशिद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से पति व ससुराल के लोग मुंबई में मकान व कार की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने लगे। कमरे में बंद करके मारपीट करते और खाना आदि नहीं देते थे। वह परिवार न टूटे इसके लिए सब सहन करती रही। पति शाकिब व ससुर राशिद खां व सास रानी व देवर कासिम व अयान व ननद मुस्कान व अरीबा ने उसको जान से मारने की कई बार कोशिश की। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसको पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें