कुंवरगांव। थाना पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक वी पी सिंह ने बताया कि हल्का दरोगा सुभाष चंद्र आर्य व मुख्य आरक्षी पंकज कुमार, धर्मवीर सिंह बुधवार को दिन में लगभग 12:53 बजे के आसपास पनौटा रोड पर मौजूद थे। उसी दौरान उनको अंकुर उपाध्याय के खेत के पास एक व्यक्ति के बारे में असलहा से संबंधित बातचीत करने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम सर्विसलेन से आगे बढ़ी तो संबंधित संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया।
आरोपी को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र विद्यासागर निवासी वार्ड संख्या 04 कुंवरगांव के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्जकर विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद