कादरचौक। थानाक्षेत्र के गांव कुढ़ाशाहपुर निवासी संजीवन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष को सूचना मिली तो वह गांव पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
बरेली के भमोरा थानाक्षेत्र के गांव बागरपुरन के रहने वाले नन्हे अंसारी अपनी बेटी संजीवन (25) की शादी 27 नवंबर को कुढ़ाशाहपुर निवासी राज मोहम्मद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा था। उसको हर रोज शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना पति समेत परिवार के लोग देते थे। चार साल में कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें। 21 अगस्त को रात उसके साथ मारपीट की गई। उसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति राज मोहम्मद, सास किश्वरी,ससुर आस मोहम्मद, देवर सोहेल, ननद फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।