फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नवाबपुरा के रहने वाले राजवीर की पत्नी प्रियंका (24) की शुक्रवार की शाम को मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


बरेली के लहरा त्रिकुनिया के रहने वाले हरीराम ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी नवंबर 2021 में की थी। बताया कि बेटी को संतान नहीं हो रही थी, जिससे पति व अन्य परिजन बेटी के साथ मारपीट करते रहते थे। शुक्रवार रात ससुराल के लोगों ने फोन कर बताया कि प्रियंका की बीमारी से मौत हो गई है। हरीराम का आरोप है कि प्रियंका बीमारी से नहीं उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीओ बिसौली को घटना से अवगत कराया, जिस पर वह भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें