फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते मृतका कीर्ति के परिजन। संवाद
विज्ञापन
उसावां। थाना उसावां क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

उसावां कस्बे के वार्ड चार में बृहस्पतिवार की शाम कीर्ति (25) पत्नी सुनील कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले भी पहुंच गए। विवाहिता के भाई वीरेश यादव निवासी ग्राम सराय साधो थाना कोतवाली जलालाबाद जिला शाहजहांपुर ने रात में ही पुलिस को सूचना दी।
मायके वाले विवाहिता के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें