फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
मृतक सोहनपाल का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। शुक्रवार अपराह्न में शाहबाद-कछला हाईवे पर गांव अंबियापुर के पास एक बाइक सवार की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में साथी युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव दिधौनी निवासी सोहन पाल (50) गांव के ही नन्नकू पुत्र रामचंद्र के साथ शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे बिल्सी की गैस एजेंसी से सिलिंडर लेकर गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर स्थित गांव अंबियापुर के डीपॉल स्कूल के सामने पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन ने उनको अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में बाइक सवार सोहनपाल और नन्नकू गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां सिर में गंभीर चोट लगने से सोहनपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल नन्नकू की प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सोहनपाल की मौत की जानकारी पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें